शौचालय अनुदान राशि के लिए ज्ञापन
तारानगर | एसडीएमडॉ. हरितिमा को सोमवार को पार्षद सोमवती कमला बेनीवाल ने स्वायत्त शासन मंत्री के नाम ज्ञापन देकर पात्र परिवारों को शौचालय की अनुदान राशि दिलवाने की मांग की। ज्ञापन के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में सरकार की आेर से स्वच्छता अभियान शौच मुक्त अभियान को लेकर बनाए जा रहे शौचालयों में पात्र वंचित लोगों को जोड़ा जाए। कुछ घरों में आज भी शौचालय नहीं है, जबकि उनके द्वारा शौचालय के लिए आवेदन किया गया था। एेसे में पात्र लोगों को इस योजना के लाभ से वंचित रखा गया। ज्ञापन देने वालों में हरिसिंह बेनीवाल, संदीप, सुमन, माया, सुभाष, विकास आदि शामिल थे।