बसपा की बैठक, चुनाव पर चर्चा
तारानगर|बसपा कीवार्ड सात में तहसील अध्यक्ष रेंवतराम सांडेला की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अागामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रभारी धनपत मेघवाल जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रजापत, नगर अध्यक्ष बाबूलाल पटीर, लीलाधर झांझनी, रामकुमार मेघवाल, मोतीलाल, झिंडूराम दायमा, अमरसिंह पिलानिया, मोमनराम प्रजापत, सुभाष सोनी, खेताराम कलिया, बुधराम सुनील मौजूद थे।