पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी मित्रों के समायोजन की मांग

विद्यार्थी मित्रों के समायोजन की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर|विद्यार्थी मित्रशिक्षक संघ ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ को ज्ञापन देकर सरकार से समायोजन की मांग है। ज्ञापन के अनुसार लंबे समय से चली रही विद्यार्थी मित्र शिक्षकों की मांग को बार-बार उठाने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में हजारों की संख्या में विद्यार्थी मित्र बेरोजगारी की मार झेल रहें हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण रोजी रोटी का भी संकट पैदा हो गया है। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष नरेश झाझ़ड़िया, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, सुभाष वर्मा, बलदेव कृष्ण शर्मा, हनुमान आसेरी, विजेंद्र खत्री, अरूण स्वामी, कुलदीप सैनी, आसाराम, जसवंत सैनी, राजेंद्र ज्याणी, सहाबुदीन, संजय नेहरा सहित विद्यार्थी मित्र मौजूद थे।