गांवों के विकास में कमी नहीं रहेगी
तारानगर. विधायकजयनारायण पूनिया ने कहा कि सरकार गांवों के विकास में कोई कमी नहीं रहने देगी। हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। पूनिया ने गुरुवार को तहसील के गांव चंगोई में 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया। अध्यक्षता पूर्व सरपंच गौरीशंकर अग्रवाल ने की। इस दौरान उप प्रधान विनोद दुदानी, राजेंद्रसिंह, बुधराम छींपा, रामावतार सैनी, यशपाल सिहाग, बजरंगसिंह राजवी, कर्णसिंह जाखड़, राजकुमार प्रजापत, ज्ञानाराम कस्वा, दिलबागसिंह, अजय देवरोड़, ओमप्रकाश, भोजराज आदि मौजूद थे।