पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग

आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर सरदारशहर तहसील के गांव नाहरसरा के राउप्रावि में अध्ययनरत आठ साल की छात्रा के साथ कुकर्म करने के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग की है।



ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि घटना के नाै दिन बाद भी आरोपी शिक्षक पुलिस गिरफ्त से दूर है, जिससे दलित समाज में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने दो दिन में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया, तो दलित समाज के लोग कलेक्ट्रेट के आगे धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विद्याधर मेघवाल, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, दुलीचंद बरोड़, संयुक्त दलित वर्ग संघर्ष समिति अध्यक्ष लादूराम जोइया, पार्षद ओमप्रकाश बजाड़, सत्यनारायण मेघवाल, बजरंगलाल बजाड़, हीरालाल नायक, कुंदनमल चंदेल, भादरराम मेघवाल, गोरधनराम वाल्मीकि, श्रवण बसेर, अजीत सोमासी, संदीप कुमार मेघवाल, फकीरचंद दानाेदिया आदि शामिल थे।

एसएफआईऔर दलित शोषण मुक्ति मंच का प्रदर्शन : सरदारशहर | कुकर्मके आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसएफआई और दलित शोषण मुक्ति मंच ने गांधी चौक में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने और आरोपी अध्यापक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने नाहसरा के स्कूल में रिक्त अध्यापकों के पदों की शीघ्र आपूर्ति किए जाने की मांग भी की। एसडीएम ने बीईईओ से वार्ता कर एक शिक्षक को लगाया। शेष अध्यापकों को दो दिन में लगाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में दलित शोषण मुक्ति मंच के जीवणराम मेघवाल, एसएफआई के प्रदेश संयुक्त सचिव रामकृष्ण छींपा, तारानगर पंस प्रधान दशोमुमं के जिला संयोजक जयसिंह मेघवाल, राकेश चौधरी, भानूप्रताप धनकड़, चेतनराम मेघवाल, पालाराम, श्रवण सारण, प्रवीण सैनी, कानाराम, विनोद सींवर सहित मोहरसिंह मेघवाल, रणजीतसिंह, शिशपाल, किशनलाल जोराराम, लेखराम प्रेमकुमार, कालूगर, आयूब महबूब आिद मौजूद थे।

सरदारशहर. एसएफआई और दलित शोषण मुक्ति मंच के सदस्य ज्ञापन देते हुए।

चूरू. जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन

खबरें और भी हैं...