ट्रेक्टर ट्रॉली से टक्कर मारने का मामला दर्ज
तारानगर | थानेमें रविवार रात को एक जने के खिलाफ जान से मारने की नियत से एक जने ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर मारने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार इंद्राज पुत्र रामकुमार जाट निवासी पुनरास ने रिपोर्ट दी कि गांव के ही रोहताश पुत्र महावीर जाट से उसकी रंजिश चल रही है। वह रविवार शाम महेंद्रसिंह राजपूत के साथ बाइक पर पूर्व सरपंच के घर जा रहा था। जसनाथ की बाड़ी के सामने रोहताश ट्रेक्टर लिए खड़ा था, जिसमें महावीर कृष्ण पुत्र चेतराम जाट बैठे थे। आरोपी ने जान से मारने की नियत से उसकी बाइक के टक्कर मारी, जिससे उसको चाेट लगी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर ली।