ट्रक के टकराने के बिजली टावर टूटा
कस्बेमें नगरपालिका के सामने सोमवार दोपहर करीब 12:30 ट्रक बिजली टावर के टकरा गया। ट्रक राजगढ़ रोड की तरफ से रहा था। टक्कर के बाद 11 हजार केवी बिजली लाइन का टॉवर टूटकर पास से गुजर रही बिजली लाइन के पोल पर गिर गया। हादसे के बाद एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। टॉवर टूटने से लाइन में चिंगारियां उठी।
व्यापारियों लोगों ने इधर-उधर भागकर अपने आप को बचाया। हैरत की बात ये है कि यहां बस स्टैंड होने के कारण निजी वाहनों, यात्रियों राहगिरों की काफी भीड़ थी। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत जोधपुर डिस्कॉम को दी। डिस्कॉम ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर दी। बिजली सप्लाई शाम तक शुरू नहीं हो पाई।
ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली टॉवर।
दफ्तरों मेंं कामकाज ठप
जेईएनओमप्रकाश ने बताया कि टॉवर टूटने के कारण शहर के अांबेडकर सर्किल, मुख्य बाजार, खातियान मोहल्ला, सरकारी अस्पताल क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली बंद रहने के कारण सभी बैंकों सरकारी दफ्तरों में कामकाम ठप रहा। व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।