Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
संयुक्त व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन
कस्बेमें रविवार शाम को एक ज्वैलर्स शॉप में संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इमिलाल प्रजापत ने की। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया।
माणकचंद सैनी, हनुमान देवड़ा, सुशील राजपुरोहित, मो. फारूक गौरी को उपाध्यक्ष, महेश मंत्री को महासचिव, विमल सगतानी को संयुक्त सचिव, मांगीलाल शर्मा को संगठन मंत्री, एडवोकेट सुशील सैनी को विधि सलाहकार, हरि इंदौरिया, परमानंद शर्मा को सचिव, डॉ. अशोक शर्मा को मीडिया प्रभारी, संदीप अग्रवाल को प्रवक्ता, महेश सैनी को कोषाध्यक्ष, प्रहलाद सगतानी को सहकोषाध्यक्ष, रामावतार सोनी को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा सरंक्षक मंडल में हजारीमल धीरवासिया, केशरीचंद दुदानी, निरंजन सोनी, रामचंद्र छाबड़ा, जमरदीन तैली, बनेसिंह मोगा, वाशुदेव शर्मा को शामिल किया गया।
बैठक में पुलिस थाने से रामदेवजी मंदिर, मैन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, व्यापार मंडल का पंजीयन कराने, ईद उल जुहा पर सहयोग करने पर विचार किया गया। बैठक में सुनील सगतानी, विजय कंदोई, सुमेरसिंह सैनी, लीलाधर स्वामी, विनोद डांवर, अमित चौधरी, यासीन हीसारिया, लीलाधर अग्रवाल, गोपाल गोस्वामी सहित कई व्यापारी मौज्ूद थे।
तारानगर. बैठक में चर्चा करते व्यापारीगण।