पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव गांव पहुंचेगी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा की जानकारी

गांव-गांव पहुंचेगी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | गांव-गांवमें लोगों को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी देने के लिए आरोग्य रथ को शुक्रवार को राजकीय डीबी अस्पताल से जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील जांदू अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ सीताराम गोदारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। लोगों को जानकारी देने के लिए शुक्रवार को रथ शहर में भी घूमा।

प्रोमोटर संदीप गोदारा ने लोगों को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी। इस दौरान एलइडी टेलीविजन पर स्वास्थ्य शिक्षा की फिल्म दिखाकर प्रश्नोत्तरी भी की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि 2 अक्टूबर गाँधी जयंती से शुरू आरोग्य रथ प्रचार वाहन के जिले में तीसरे चरण के तहत 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आरोग्य रथ द्वारा तारानगर सरदारशहर खंड के 42 गाँवों में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के सम्बन्ध में जन जागरण किया जाएगा। रूट चार्ट में विशेष रूप से उन गांवों को शामिल किया गया है जहां उस दिवस को आरोग्य राजस्थान कैंप का आयोजन होना है ताकि शिविरार्थियों को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की संपूर्ण जानकारी दी जा सके।

खबरें और भी हैं...