विरोध, प्रदर्शन और ज्ञापन का रहा जोर
जिलामुख्यालय पर विभिन्न संगठनों समाज के जुड़े लोगों ने शुक्रवार को अपनी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर के नाम एडीएम एसपी को ज्ञापन दिया।
आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन : आंगनबाड़ीकार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिन साथिन यूनियन (सीटू) से जुड़ी महिलाओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कार्यकर्ताओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जो सहन नहीं होगा। सभा के बाद महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट के आगे विरोध प्रदर्शन कर सरकार, प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में संगठन की जिलाध्यक्ष सुशीला कंवर, संयोजक कमला चौधरी, आशा सहयोगनी जिलाध्यक्ष सुनीता चंगोई, कृष्णा, संगीता, मंजू जाट, सुनीता पारीक, कौशल्या सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।
सामूहिकआत्महत्या के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग
सर्वकुम्हार महासभा ने मनाफसर में परिवार के चार सदस्यों द्वारा की गई सामूहिक आत्महत्या के मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में महासभा के जिला महामंत्री चुन्नीलाल दादरवाल, सरदारशहर तहसील प्रभारी राजेंद्र सिरस्वाल आदि शामिल थे।