पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 पालिकाओं में 94.84 करोड़ का बजट पारित

3 पालिकाओं में 94.84 करोड़ का बजट पारित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाकी साधारण सभा पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वर्ष 2016-17 का 26 करोड़ 83 लाख 78 हजार रुपए का बजट 13 मतों से पारित किया गया। बजट को लेकर विपक्ष के नेता पोकरमल सुथार ने कहा कि बजट तैयार करते समय पार्षदों को विश्वास में नहीं लिया गया। इसलिए हम विरोध करते हैं। सता पक्ष के सदस्य मेराज उल हसन ने कहा कि कस्बे के विकास के लिए बजट सर्वसम्मति से पारित होना चाहिए, लेकिन विपक्ष के सदस्य बजट के प्रस्ताव पर अड़े रहे। इसलिए बजट का प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिया गया। बैठक में भवन निर्माण स्वीकति की पत्रावलियों पर विचार नए व्यावसायिक क्षेत्र को मास्टर प्लान शामिल करवाने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। भवन बाईलोज सेटबैक मुक्त करने के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने घनी आबादी क्षेत्र में 200 वर्गमीटर तक सेट बैक मुक्त किए जाने तथा इससे अधिक भूमि होने पर सेटबैक लागू करने पर आम सहमति जताई गई। कार्यालय कार्य के लिए गाडी रेट कॉन्ट्रेक्ट पर लगाने पर विचार का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया। सर्वेक्षित स्ट्रीट वेंडर का मासिक शुल्क का निर्धारण करने पर विचार, शहर के मुख्य सार्वजनिक स्थलों मुख्य सड़क मार्गों नामांकरण के विचार के प्रस्तावों को आगामी बैठक में रखने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। अधिशाषी अधिकारी भरत गौड़ ने बताया कि बजट की जानकारी दी।

बीदासर. नगरपालिका की साधारण सभा में चर्चा करते पार्षद

तारानगर. बजट का अनुमोदन करती पालिका अध्यक्ष सरला जांगिड़।

राजलदेसर. नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक केा संबोधित चेयरमैन।

खबरें और भी हैं...