नहर निर्माण कार्य को लेकर किसानों ने दिया ज्ञापन
एसडीएमडाॅ. हरीतिमा को राजस्थान किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण सहारण के नेतृत्व में किसानों ने सीएम के नाम नहर निर्माण कार्य को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के अनुसार दिसंबर 2015 में किसान यूनियन की ओर से एसडीएम के माध्यम से हजारों किसानों ने सभा कर नौ सूत्री मांगों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया गया था। दो महीने बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। किसान लगातार चौ. कुंभाराम नहर लिफ्ट कैनाल के अधूरे कार्य काटे गए रकबे को लेकर मांग करते रहे हैं। आने वाले बजट में नहर निर्माण की मांग को पूरा करवाने के लिए किसान यूनियन की आेर से सात मार्च से तहसील कार्यालय के आगे अनििश्चतकालीन धरना देकर आंदोलन को गति दी जाएगी। इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष अर्जुनलाल धेतरवाल, तहसील अध्यक्ष दानाराम मेघवाल, हाजी यामिन खां, रामजीलाल, हेमराज मोठसरा, प्रभुदयाल सहारण लालचंद भोजराज सहित मौजूद थे।
तारानगर. एसडीएम को ज्ञापन देते किसान यूिनयन के पदाधिकारी।