पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच रिपोर्ट से पहले कार्रवाई, हैल्पर खफा

जांच रिपोर्ट से पहले कार्रवाई, हैल्पर खफा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | जोधपुरविद्युत वितरण निगम चूरू वृत्त के राजगढ़ सब डिवीजन में अधिकारियों तकनीकी स्टाफ के बीच आपसी खींचतान विवाद को लेकर जांच रिपोर्ट से हैल्पर को निलंबित छह अन्य को दूसरे जिले में लगाने से तकनीकी स्टाफ नाराज है।

एसई सुभाष विश्नोई ने मामले में जांच के लिए पूर्व ही एक्सईएन एमसी मीना को लगाया था, जिनकी रिपोर्ट अभी आई नहीं है। इस बीच मंगलवार को चूरू आई निगम की एमडी आरती डोगरा ने एक्सईएन की शिकायत पर एक हैल्पर को निलंबित कर दिया अन्य को जिले से बाहर भेजने के आदेश दे डाले। एमडी की इस कार्रवाई से तकनीकी स्टाफ नाराज हो गया है। उन्होंने बीकानेर जा रहे चीफ इंजीनियर का घेराव किया तो उन्होंने मामले में जांच का आश्वासन जरूर दिया है, मगर एमडी के आदेश की अवलेहना करने की हिम्मत कोई नहीं करना चाहता।

खराबपरफोरमेंस पर की गई कार्रवाई

खराबपरफोरमेंस के चलते दो जेईएन का तबादला किया है। एसई सुभाष विश्नोई ने बताया कि राजगढ़ जेईएन अमित फगेड़िया को तारानगर एक अन्य जेईएन नमिता उर्फ नम्रता को हनुमानगढ़ जिले में लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...