पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे चरण की ग्रामसभाएं कल

दूसरे चरण की ग्रामसभाएं कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | मनरेगाके तहत वर्ष 2013-14 में हुए कार्यों एवं लेखों के सामाजिक अंकेक्षण के लिए दूसरे चरण में विभिन्न पंचायतों में 18 सितंबर को ग्रामसभाएं होगी।

मनरेगा के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक विवेक अरोड़ा ने बताया कि चूरू ब्लॉक की चलकोई बणीरोतान, जसरासर, झारिया, जासासर, जोड़ी, ढाढरिया बणी., ढाढर, थैलासर, घांघू में ग्राम सभाएं होगी। इसी दिन रतनगढ ब्लॉक के नोसरिया, भरपालसर, सिकराली, बीनादेसर, लाछड़सर, आलसर, परसनेऊ, सिमसिया में ग्राम सभाएं होगी। इसी प्रकार तारानगर के गाजूवास, कोहिणा, सात्यूं, हडिय़ाल, राजपुरा, झाड़सर छोटा, ढाणी कुम्हारान में ग्राम सभाएं होगी। इसी दिन सुजानगढ के गुडावड़ी, लोढसर, गुलेरिया, चरला, सडू छोटी, अमरसर, बाडसर बालेरा, दूंकर, ढंढेरू भामूवान, जैतासर, जिली, भासीणा में तथा सरदारशहर ब्लॉक के मालकसर, नैणासर सुमे., पिचकराई ताल, रणसीसर, साडासर, तौलासर, जैतसीसर, मालसर, हरियासर घड़., भानीपुरा, भोजासर छोटा, जैतासर में तथा राजगढ ब्लॉक की सेऊवा, भुवाड़ी, घनाऊ, लाखलाण, खुड्डी, विजयपुरा, नेशल, ढाणी मौजी, बैरासर, कालाना ताल, चांदगोठी, सुलखनियां छोटी, सांखू, सांखण ताल में ग्राम सभाएं होगी। ग्राम सभाओं के सफल संचालन हेतु पुलिस व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में सभी 249 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना था, जिसमें से प्रथम चरण की ग्राम सभा का आयोजन 11 सितम्बर को किया जा चुका है।