पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक दिन में सरकारी स्कूलों को मिले साढ़े पांच करोड़ रुपए

एक दिन में सरकारी स्कूलों को मिले साढ़े पांच करोड़ रुपए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | जिलेके कुल 472 माध्यमिक उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में से 333 स्कूलों में केवल एक दिन में 5 करोड़ 30 हजार रुपए जनसहयोग से इकट्ठे हो गए हैं। इनमें सर्वाधिक सुजानगढ़ ब्लॉक में राशि इकट्ठी हुई। ये राशि स्कूल के विकास में खर्च होगी। राशि इकट‌्ठी करने के लिए 26 जनवरी का दिन तय किया गया था। रमसा के एडीपीसी गोविंदसिंह राठौड़ ने बताया कि 26 जनवरी को सरकारी स्कूलों में भामाशाहों की ओर दी गई राशि से रंगरोगन, स्मार्ट क्लासेज के लिए आवश्यक उपकरण आिद की व्यवस्था होगी। डीईओ महावीरसिंह पूनिया ने बताया कि निशुल्क सुविधाएं मिलने छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल, लैपटाप, नकद पुरस्कार सहित अन्य योजनाएं होने से नामांकन बढ़ा है।

सरकारी स्कूलों में मिलेगी अच्छी सुविधाएं

^केवलएक दिन में साढ़े पांच करोड़ की राशि प्राप्त होना अच्छी बात है, इससे स्कूलों का विकास होगा। बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। गायत्रीप्रजापति, उपनिदेशक, चूरू

ब्लॉक स्कूल राशि

चूरू29 718341

राजगढ़ 69 15202215

तारानगर 54 38004301

सरदारशहर 41 2061200

रतनगढ़ 46 16580220

सुजानगढ़ 94 16580220

कुल 333 52191892

खबरें और भी हैं...