पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र का आरोप होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने की मारपीट

छात्र का आरोप - होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने की मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली|तखतगढ़ कस्बेके एक व्यक्ति ने प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले उसके पुत्र के साथ होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक के खिलाफ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 10 दिन पहले की बताई जाती है, जिसका मुकदमा गुरुवार शाम दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार तखतगढ़ निवासी रमेश कुमार सुथार की ओर से गुरुवार शाम दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसका पुत्र निखिल (14) कस्बे के ही आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। रिपोर्ट में आरोप है कि 10 दिन पहले स्कूल के शिक्षक उम्मेद भारती ने एक दिन का होमवर्क पूरा नहीं करने पर उसके पुत्र के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

शेष|पेज10





पुलिसने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।