- Hindi News
- कीटनाशक पीने से छात्र की मौत, तीन दिन पुराना शव मिला
कीटनाशक पीने से छात्र की मौत, तीन दिन पुराना शव मिला
गत 20 सितंबर को स्कूल जाने का कह घर से निकला था सातवीं में पढ़ने वाला बालक, गांव से चार किलोमीटर दूर खेत में मिला शव
कोसेलाव/तखतगढ़|तखतगढ़थाना क्षेत्र के भाचूंदा गांव के 13 वर्षीय किशोर का शव सोमवार दिन में खेत में मिला है। शव तीन-दिन पुराना है, जिसके पास में ही कीटनाशक दवा की खाली शीशी मिली है। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताई है, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह का संदेह नहीं जताया है। पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि गत 20 सितंबर को छात्र स्कूल जाने का कह घर से निकला था।
शेष|पेज12
जिसनेगांव से चार किलोमीटर दूर खेत में पड़ी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इस बारे में और छानबीन की जा रही है।
तखतगढ़ एसएचओ देवेंद्रसिंह देवड़ा ने बताया कि भाचूंदा गांव के नारायणसिंह राजपूत का पुत्र पूरणसिंह (13) गांव की सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। वह गत 20 सितंबर को स्कूल जाने का कहते हुए घर से निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दो दिन बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर सोमवार सुबह परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज कराया गया। दिन में सूचना मिली कि लापोद-बडग़ांवड़ा मार्ग पर दरगराम चौधरी के खेत में उसका शव पड़ा है, जिसके पास कीटनाशक दवा की खाली शीशी पड़ी है। शव तीन दिन पुराना है, जिसके चलते वह बुरी तरह गल गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक गजाराम।