- Hindi News
- शादी समारोह से 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
शादी समारोह से 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
पाली | तखतगढ़भैरू बाग स्थित धर्मशाला में एक शादी समारोह में रसोई बनाने के लिए कालाबाजारी से पाली से लाए गए 15 घरेलू गैस सिलेंडर रविवार को तहसीलदार के निर्देश पर भू राजस्व निरीक्षक पटवारी ने कार्रवाई कर जब्त किए।
रविवार दोपहर में 15 इंडेन गैस के घरेलू गैस सिलेंडर पाली से ठेकेदार यहां भैरूबाग धर्मशाला में शादी कार्यक्रम में उपयोग के लिए लाया था। इस पर भू राजस्व निरीक्षक तोलाराम देवासी, पटवारी भंवरसिंह देवड़ा ने मौके पर पहुंच गैस सिलेंडरों को जब्त किया।
इस दौरान स्थानीय इंडेन गैस प्रबंधक दलपतसिंह भी मौजूद थे।