तखतगढ़ | स्थानीयनेहरू रोड पर संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय
तखतगढ़ | स्थानीयनेहरू रोड पर संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या एक में शनिवार दोपहर में छात्र महावीर बस्ती निवासी सूरज कुमार पुत्र दिनेश कुमार छात्र की तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने खान-पान के कारण छात्र की तबीयत बिगड़ने की पुष्टि की है। विद्यालय में छात्र द्वारा लगातार उल्टी करने पर प्रधानाध्यापक मीठालाल जोशी ने अभिभावकों को बुलाकर छात्र को चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों को बयान लिए। फिलहाल छात्र के स्वास्थ्य में सुधार है।
विद्यालय में छात्र की तबीयत बिगड़ी