उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित
कोसेलाव. कस्बेसहित खिमाड़ा, बाबागांव में बुधवार को तखतगढ़ गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ता जागरूक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को 1 जनवरी से गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का भुगतान बैंक खाते में जमा होने की जानकारी दी गई। मैनेजर दलपतसिंह वाघेला अनिल शाह ने उपभोक्ताओं के आधार कार्ड नंबर एकत्रित किए।