पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिंवाड़ा में भी सर्राफा व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

खिंवाड़ा में भी सर्राफा व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्राफा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

ज्वेलरदीपक सोनी की सरेआम गोली मार हत्या करने तथा बीच बचाव में आए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुंपावत बंधुओं पर फायरिंग कर फरार हुए बदमाशों का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। इधर, आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी शहर में माहौल गरमाया रहा। सर्राफा व्यापारियों ने दूसरे दिन भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंच वहां धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया। शहर में गुरुवार को दिनभर एसटीएफ के जवान वज्र के साथ तैनात रहे, जबकि पुलिस के साथ आरएसी का जाप्ता भी शहर में गश्त पर रहा। शुक्रवार को भी सुरक्षा के लिहाज से एसटीएफ, आरएसी के साथ पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

गुरुवार सुबह भी शहर में हत्याकांड गोलीबारी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खाेले। सर्राफा एसोसिएशन की अपील पर बाजार में जमा हुए व्यापारियों ने सभा कर पहले घटना की निंदा की। बाद में जुलूस के रूप में ये सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां धरना देकर प्रदर्शन किया।



सर्राफा व्यापारियों का कहना था कि कलेक्टर उनके बीच आकर ज्ञापन लें। इस बीच विधायक ज्ञानचंद पारख और नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा भी वहां पहुंच गए और कलेक्टर से बाहर आकर इन लोगों से ज्ञापन लेने का अनुरोध किया। बाद में कलेक्टर-एसपी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लेकर व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

खिंवाड़ा. ज्वेलरदीपक सोनी की हत्या के विरोध में खिंवाड़ा के व्यापारियों ने थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्वेलर दीपक सोनी के हत्यारों से भिड़ंत के दौरान फायरिंग में घायल हुए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीपसिंह कुंपावत उनके भाई ऋषिपालसिंह की हालत अब खतरे से बाहर है। ऋषिपालसिंह को वेंटीलेटर से हटाकर गहन चिकित्सा इकाई में डॉक्टर्स के सुपरविजन में रखा गया है। गोली लगने वाले कंधे की नस का ऑपरेशन करने के बाद हाथ का ब्लड सर्कुलेशन जारी रखने के लिए कंधे की दूसरी नस जोड़ी गई है। कुलदीपसिंह की हालत में भी लगातार सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कलेक्टर-एसपी को निर्देश दिए हैं कि घायल कुंपावत बंधुओं के उपचार की व्यवस्था करा