पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की स्कूटी मोबाइल बरामद, तीनों आरोपी जेल में

चोरी की स्कूटी मोबाइल बरामद, तीनों आरोपी जेल में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | तखतगढ़कस्बे में गत 28 जनवरी की रात को चार अप्रवासी लोगों के मकानों के साथ ही एक शिक्षिका के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी महेंद्र मेघवाल से पूछताछ के बाद पुलिस ने जोधपुर के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि चोरी के आरोपी महेंद्र से जोधपुर के इन तीनों आरोपियों ने शिक्षिका की स्कूटी मोबाइल खरीदा था, जिसे बरामद कर लिया गया है। सोमवार को इन तीनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गत 28 जनवरी की रात को तखतगढ़ की बलाना गली निवासी किशोरकुमार जैन, जंयतिलाल, अंबालाल सिंघवी एवं चंपालाल जैन के बंद पड़े मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शेष|पेज14







येसभी लोग व्यापार के सिलसिले में तखतगढ़ से बाहर रहते हैं, जो कभी-कभार यहां आते-जाते रहते हैं। उसी रात को चोरों ने शिक्षिका गरिमा डांगी के मकान से स्कूटी, मोबाइल नकदी चुरा ली थी। वारदात के बाद हैडकांस्टेबल पुखराज की टीम ने छानबीन के बाद तखतगढ़ निवासी महेंद्र मेघवाल पुत्र थानाराम को गिरफ्तार कर लिया। शेष| पेज 15



आरोपीने चोरी की स्कूटी जोधपुर में बीजेएस कॉलोनी के गांधीपुरा निवासी शौकत खान पुत्र जान मोहम्मद बनाड़ रोड निवासी लखन नट पुत्र बालमराम को बेची थी, जबकि मोबाइल सोनू पंवार पुत्र भंवरलाल जीनगर निवासी बीजेएस कॉलोनी को बेचे थे। पुलिस ने रविवार को इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे स्कूटी मोबाइल बरामद कर सोमवार को कोर्ट के आदेश पर जेल में भेज दिया।

खबरें और भी हैं...