चोरी के आरोपियों को जेल भेजा
तखतगढ़ | कस्बेके बंद मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी सहित गिरफ्तार चारों युवकों को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार कस्बे के राम का वास निवासी महेंद्र कुमार पुत्र थानाराम मेघवाल, जोधपुर निवासी सोनू मेघवाल, लखन नट शौकत खां को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश करने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।