लेटा महंत का किया स्वागत
तखतगढ़ | लेटामहंत रणछोड़ भारती सोमवार को तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष रंजना घांची के आवास आयोजित स्नेह मिलन बैठक में पहुंचे, जहां उनका भाजपा मंडल अध्यक्ष गणपत सोमपुरा, किसान संघ अध्यक्ष भीकाराम घांची सहित नागरिकों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर महंत ने दीन-दुखियों की भलाई के लिए निस्वार्थ भाव से आगे आने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष जयंतीलाल, नारायणलाल देवासी, पारसमल घांची आदि मौजूद थे।