अनियंत्रित होकर जीप पलटी, किशोर की मौत
तखतगढ़ | शहरसे करीब डेढ़़ किलोमीटर दूर उलारिया मार्ग पर मंगलवार शाम को जीप पलटने से एक किशोर की नीचे दबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक रमेश कुमार वैष्णव जीप में छह-सात किशोर को बिठाकर उलारिया नाडा की तरफ जा रहा था इस दौरान रास्ते में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे टाचकावास निवासी खुशाल पुत्र मंशाराम कुमावत की जीप के नीचे दबने से मौत हो गई।
वहीं, अन्य कोई चोटिल नहीं हुए। दुर्घटना के बाद जीप चालक मौके पर फरार हो गया।