- Hindi News
- नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का विरोध
नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का विरोध
टोडाभीम | सार्वजनिकनिर्माण विभाग की ओर से गांव के राधाकुंड से गोरखनाथ मंदिर तक कराए जा रहे नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। बाद में इसकी शिकायत कलेक्टर एवं विभागीय अभियंताओं से की। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए कार्य भी बंद करवा दिया।
प्रदर्शन में शामिल देवनारायण, हलका, बच्चू, जलधारी आदि ने बताया कि 65 लाख की लागत से राधाकुंड से गोरखनाथ मंदिर तक एक किमी लंबी नाली बनवाई जा रही है। ठेकेदार बनास की बजरी के स्थान पर मिट्टीयुक्त लाल बजरी काम ले रहा है और सीमेंट कम मात्रा में लगाया जा रहा है। पत्थर इतने बड़े हैं कि मजदूरों के बजाय जेसीबी से रखवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण 3 फुट गहरी 3 फुट चौड़ी की माप के अनुसार भी नहीं बनाई जा रही। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामनरेश मीणा का कहना है कि यदि ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है तो जांच कराई जाएगी।
कैमला. नालीनिर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।