- Hindi News
- गुर्जर समाज काली पट्टी बांधकर जताएगा विरोध
गुर्जर समाज काली पट्टी बांधकर जताएगा विरोध
टोडाभीम | महवाके गांव शहदपुर में गुरुवार को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के मुखिया कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला की अध्यक्षता में गुर्जर समाज के पंच-पटेलों की बैठक हुई। इसमें 13 दिसंबर को वसुंधरा सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार द्वारा मनाए जाने वाले जश्न का विरोध करने का निर्णय किया गया।
बैठक में कर्नल बैंसला ने कहा कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में गुर्जरों को आरक्षण दिलाने का वादा किया था। सरकार का गुर्जरों को आरक्षण दिलाए बिना जश्न मनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम के विरोध में गुर्जर समाज 13 दिसंबर को शहीद स्थल पीपलखेड़ा पर काली पट्टी बांधकर शोक जताएगा। इस दौरान कैप्टन हरप्रसाद तंवर, हिम्मतसिंह पाड़ली ने भी संबोधित किया। कर्नल बैंसला ने सरकार भाजपा में शामिल गुर्जर नेताओं, पदाधिकारियों समाज के लोगों से भी जश्न में शामिल होने के बजाय पीपलखेड़ा में शोक दिवस में शामिल होने की अपील की है।
टोडाभीम. गांवशहदपुर में गुर्जर समाज की पंचायत में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला पंच-पटेलों से बात करते हुए।