पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोषाहार के लिए प्रदर्शन

पोषाहार के लिए प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपालपुराके उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दो माह से पोषाहार नहीं मिल रहा है। इस संबंध में गुरुवार को स्कूल में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन िकया। संस्था प्रधान ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से कहा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस है।

इस विद्यालय में दो माह से पोषाहार नहीं मिलने के कारण गुरुवार को छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। वे कक्षाओं को छोड़कर बाहर गए। शिक्षकों ने बच्चों को समझाकर शांत कराया। संस्था प्रधान उम्मेदीलाल बैरवा ने बताया कि दो माह से बच्चों को पोषाहार नहीं मिल रहा है। इसके लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

रजिस्टरका निरीक्षण नहीं

स्कूलके शिक्षकों ने बताया कि अधिकारी स्कूल में निरीक्षण के लिए तो आते हैं, लेकिन पोषाहार रजिस्टर को चेक नहीं करते। 10 अक्टूबर से बच्चों को पोषाहार नहीं मिल रहा है। इस बीच स्कूल का 4 बार सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन पोषाहार रजिस्टर की जांच नहीं की गई।

कार्रवाईकी जाएगी

ब्लॉकशिक्षाधिकारी बृजलाल मीणा ने इस बारे में बताया कि विद्यालय में पोषाहार नहीं मिलने की सूचना नहीं मिली है। ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।

आरोपगलत है

पोषाहारआपूर्ति करने वाली महिला अन्नपूर्णा सहकारी समिति खेड़ी अध्यक्ष गुड्‌डी देवी ने बताया कि दो माह से पोषाहार नहीं मिलने की बात गलत है। दो दिन पहले पोषाहार बनाने वाली महिला की तबीयत खराब हो गई थी। इस कारण पोषाहार बनाने में परेशानी आई है।

टोडाभीम. गोपालपुरामें पोषाहार के लिए प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं।