पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विभाग की भूमि पर चल रहा निर्माण रुकवाया

वन विभाग की भूमि पर चल रहा निर्माण रुकवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आस्थाधाममेहंदीपुर बालाजी के आसपास क्षेत्र में भूमाफियाओं की सरकारी भूमि पर नजर है। गुरुवार को तहसील प्रशासन को सूचना िमली कि सरकारी भूमि पर दो जगह पर अवैध निर्माण िकया जा रहा है। इस पर राजस्वकर्मियों की टीम के साथ तहसीलदार जगदीश प्रसाद मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को बंद कराया। तहसीलदार ने बताया कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य संचालित था वह वन विभाग का गैर मुमकिन नाला है। इस पर निर्माण कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

बालाजी बाईपास तिराहे पर दुकानों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था जिसके लिए नींव खुदाई कर उसे भरने का कार्य संचालित था। इसी प्रकार अंजनी नंदन धर्मशाला के पास गेस्ट हाउस निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इन दोनों निर्माण कार्यों के संबंध में तहसील प्रशासन से शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर तहसीलदार जगदीश प्रसाद राजस्वकर्मियों के टीम के साथ मौके पर पहुंचे वन विभाग के गैर मुमकिन नाले पर िकए जा रहे निर्माण को रुकवाया और मौके पर ही वन विभाग के अधिकारियों को बुलवाया। उन्होंने राजस्वकर्मियों वन विभाग के अधिकारियों को अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। मेहंदीपुर बालाजी के समीप गहरोली में टोडाभीम रोड के किनारे खसरा नं. 53 में वन विभाग के गैर मुमकिन नाले पर 320 वर्ग फुट पर दुकानों का निर्माण तथा इसी रोड पर खसरा नं. 17 में लगभग 800 वर्ग फुट भूमि पर गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य जारी था। तहसीलदार ने बताया कि निर्माण को बंद करवा दिया गया और निर्माण कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

चौकसीपर बैठे वनकर्मी

जिसभूमि पर अवैध निर्माण संचालित था वहां पर तहसीलदार ने मौके पर ही फोरेस्टर हरिराम मीणा को बुलवाकर विभाग द्वारा भी आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने वन विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि रोक के बावजूद निर्माण कार्य कराया जाता है तो इनके विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाए। तहसील प्रशासन मिले निर्देशों के बाद निर्माण स्थलों पर चौकसी के लिए वनकर्मियों को लगाया गया है।

दोको नोटिस

पटवारीमदनमोहन मीणा ने बताया कि वन विभाग के गैर मुमकिन नाले पर निर्माण किए जाने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण को कराने वाले राधेश्याम सुरेश चंद को नोटिस जा