पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंडौन में डेंगू की दस्तक, 3 जयपुर रेफर

हिंडौन में डेंगू की दस्तक, 3 जयपुर रेफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी

उपखंड़क्षेत्र में डेंगू ने दस्तक दे दी है। तीन बच्चों को डेंगू से पीड़ित पाया गया है। इन्हें स्थानीय डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया है। तीनों बच्चे एक ही कॉलोनी के निवासी है। इससे कॉलोनी के लोगों में डेंगू रोग को लेकर चिंता व्याप्त है। इस संबंध में चिकित्सा विभाग के आला अधिकारी भी हरकत में आए हैं और संबंधित कॉलोनी में रोकथाम के उपाय शुरू किए गए हैं।

महवा रोड़ की झंडूपुरा कॉलोनी में एक ही परिवार के दो बच्चों को डेंगू से पीड़ित पाया गया है। इस कॉलोनी के पिंटू जांगिड़ के 10 वर्षीय पुत्री प्रेरणा और 13 वर्षीय पुत्र ओम को डेंगू रोग से पीड़ित पाया गया है। इन दोनों को 20 सितंबर को बुखार से पीड़ित होने पर निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से इन्हें 21 सितंबर को छ़ुट्‌टी दे दी गई, लेकिन बुखार में सुधार नहीं होने पर 23 सितंबर को पुन: अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच करने पर इन्हें डेंगू रोग की पुष्टि हुई। इन दोनों को बाद में जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी भी इन दोनों भाई-बहन का डेंगू से संबंधित ईलाज जेके लॉन अस्पताल में चल रहा है। इसी तरह झंडूपुरा कॉलोनी के ही निवासी विक्रम चतुर्वेदी के 12 वर्षीय पुत्र पुलंकित को भी डेंगू रोग से पीड़ित पाया गया है। 8-10 दिन से बुखार से पीड़ित पुलंकित को स्थानीय राजकीय अस्पताल के डॉ. सुनील गुप्ता को दिखाया गया। जिन्होंने 25 सितंबर को इसकी जांच की और जांच में डेंगू रोग से पीड़ित पाए जाने पर जयपुर रेफर कर दिया। इसका भी जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक ही कॉलोनी में डेंगू रोग से पीड़ित तीन मरीज सामने आने पर चिकित्सा विभाग के अधिकारी हरकत में आए हैं। खंड़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता ने बताया कि झंडूपुरा कॉलोनी में तीन डेंगू रोग से पीड़ित मरीज पाए जाने पर शनिवार को डॉ. रामनरेश के साथ चिकित्सा टीम को कॉलोनी में भेजा गया। इस टीम ने पीड़ितों के घरों के आसपास रोकथाम के लिए स्प्रे कराया है। इसके अलावा परिवार के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है।

ये कैसी जांच : एक ही दिन में बढ़ गया 6 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन

राजकीयअस्पताल में सरकार के निर्देश पर मरीजों की नि:शुल्क जांच की जा रही हैं। राजकीय अस्पताल से कराई जाने वाली जांचों और बाजार की जांचों के नतीजों में भारी अ