पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभय बने िजला प्रमुख

अभय बने िजला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत आम चुनाव में जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस के अभय कुमार मीना एवं 6 पंचायत समितियों में से 4 पर कांग्रेस तथा 2 पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे।

िजला प्रमुख पद के लिए शनिवार को जिला परिषद स्थित सभा भवन में चुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस के अभय कुमार मीना को 19 तथा भाजपा के सिद्धार्थ सिंह को 8 मत प्राप्त हुए। जिससे कांग्रेस के अभय कुमार मीणा ने 11 मतों से जीत हांसिल की। इसी प्रकार पंचायत समिति करौली के प्रधान पद पर भारतीय जनता पार्टी की ओर एक मात्र प्रत्याशी इन्दू देवी जाटव द्वारा नामांकन भरे जाने से निर्विरोध निर्वाचित हुई। वहीं पंचायत समिति हिण्डौन में प्रधान पद पर इंडियन नेशनल कांग्रेस की डाॅ.वन्दना बेनीवाल ने सर्वाधिक 23 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा की डा. रेणुकासिंह को 17 मतों से मात दी। पंचायत समिति टोडाभीम में प्रधान पद पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के मुकेश मीना ने 12 मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी कल्पना को 1 मत से मात दी। पंचायत समिति नादौती में प्रधान पद पर भारतीय जनता पार्टी के धनुर्धर सांवरिया एक मत से विजयी रहे। सांवरिया को जहां 9 मत प्राप्त हुए वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस के मोहनलाल को 8 मत प्राप्त हुए।

पंचायत समिति सपोटरा में प्रधान पद पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामलाल मीना 3 मतों से विजयी हुए। इन्हें 14 मत मिले जबकि निर्दलीय प्रेमराज मीना को 11 मत एवं भारतीय जनता पार्टी के रामलखन मीना को स्वयं का भी मत प्राप्त नहीं हुआ। मंडरायल पंचायत समिति में भाजपा टिकिट से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतकर आई वार्ड सात की मौसम बाई ने प्रधान पद के लिए कांग्रेस सिंबल से आवेदन किया और एक मत से विजयी हुई। मौसमबाई मीना को 9 भाजपा की गीताबाई मीणा को 8 मत प्राप्त हुए।

कांग्रेसियोंने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई, निकाला जुलूस

करौली| जिलानिर्वाचन अधिकारी द्वारा शनिवार को लगभग साढ़े चार बजे कांग्रेस के अभय कुमार के जिला प्रमुख निर्वाचित होने की सूचना दी तो जिला परिषद के बाहर खड़े सैंकडों कांग्रेसी कार्यकर्ता समर्थक खुशी से झूम उठे और सचिन पायलेट, सपोटरा विधायक रमेश मीणा के जयकारे लगाने लगे। अभय कुमार के बाहर निकलते ही जोशीले कार्यकर्ताओं ने कंधे पर बैठा लिया और मालाओं से लाद दिया। वहीं दूसरी ओर अभय कुमार के जिला प्रमुख की सूचना उनके बड़े भाई सपोटरा विधायक रमेश मीणा के तीन बड़ निवास पर लगी तो रमेश मीणा सहित सैंकडों की संख्या में उनके समर्थक तीन बड़ से जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। वहां जमकर उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। जिला परिषद से पुराना कलेक्ट्रेट होते हुए तीन बड़ पर जिला प्रमुख का विजयी जुलूस पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ता जिला प्रमुख को खुली जीप में खड़ा कर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेन्द्र रलावता, विधायक रमेश मीणा, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, हिंडौन के पूर्व विधायक भरोसी जाटव सहित सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

करौली. नवनिर्वाचितजिला प्रमुख अभयकुमार मीना जीत के बाद समर्थकों के साथ।