पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौनग्रामीण। हिंडौन-महवा मार्ग के देवलेन मोड़ पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर में टोडाभीम के करीरी निवासी बाइक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची महू चौकी की पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

टोडाभीम के गांव करीरी निवासी बृजभूषण (35) पुत्र रामबाबू शुक्रवार को शादी समारोह का सामान खरीदने के लिए बाइक से हिंडौन आया था। सामान खरीदने के बाद वह शुक्रवार की शाम बाइक से अपने गांव के लिए रवाना हुआ। रास्ते में देवलेन मोड़ पर बृजभूषण की बाइक को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इसमें बृजभूषण की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर महू पुलिस चौकी प्रभारी त्रिलोकचंद शर्मा कांस्टेबल वृंदावन पहुंचे और मृतक के शव को हिंडौन के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को सुबह डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत से गांव में शोक छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

गममें बदली खुशियां

करीरीनिवासी रामबाबू के चार पुत्र एवं एक पुत्री हैं। रामबाबू के बेटे गोविंद सहाय की 13 मार्च को शादी होनी हैं। शादी कार्यक्रम का सामान खरीदने के लिए गोविंद सहाय का बड़ा भाई बृजभूषण शुक्रवार को बाइक से हिंडौन आया था। बृजभूषण ने शादी का सामान खरीदने के लिए शेरपुर से उसकी बहन ममता जीजा को भी हिंडौन बुला लिया।
शाम को सामान बुक कराने के बाद बृजभूषण की बहन और जीजा शेरपुर चले गए और बृजभूषण भी अपने गांव करीरी के लिए रवाना हो गया। देवलेन मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बृजभूषण की मौत हो गई।
बृजभूषण की मौत से परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गई है। परिवार चलाने की जिम्मेदारी बृजभूषण पर ही थी। बृजभूषण की मौत से वृद्ध पिता रामबाबू मां किरनदेवी एवं प|ी बृजलता का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। बृजभूषण की मौत से मोहित(5) रजनी(3) के सिर से पिता का साया उठ गया है।

मोटरसाइकल फसली

टोडाभीम| उपखंडके पास करीरी-कुढावल मार्ग पर गांव खांनपुर के पास शनिवार को दोपहर 3 बजे बाईक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। ग्रामीणों ने घायल हो 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बौल निवासी राजेश जाटव शनिवार को दोपहर बाईक से अपने रिस्तेदारी में जा रहा था। करीरी-गुढावल मार्ग पर स्थित गांव खांनपुर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को टोडाभीम अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस के चालक नरेश मीणा ने बताया कि घायल बाइक सवार युवक राजेश जाटव की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर किया है।