पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैमरा चुराते युवक को पकड़ा

कैमरा चुराते युवक को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडमुख्यालय पाडला रोड पर शाम सवा छह बजे एक युवक ने फोटो ग्राफर की दुकान में घुसकर कैमरा पार कर लिया, लेकिन सामने बैठक दुकानदार की इस पर नजर पड़ गई और वह दुकान पर पहुंचा तो वहां से कैमरा गायब मिला। दुकानदार ने लोगों की मदद से युवक को पकड़ कर उसके थेले की तलाशी ली तो उसमे कैमरा मिल गया। इस युवक को पुलिस के हवाले किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाड़ला रोड पर स्थित श्री बालाजी फोटो स्टूडियो पर मंगलवार को शाम एक युवक ने दुकान के अंदर प्रवेश कर वहां पर रखे कैमरे को अपने बैग में रख लिया।

इस दौरान सामने चाय की दुकान पर मौजूद फोटो ग्राफर राजेन्द्र मीणा ने अपनी दुकान में युवक को प्रवेश करते देख दुकान पर पहुंचा तो वह युवक वहां से निकलने लगा। दुकानदार को जैसे ही अपना कैमरा वहां से गायब दिखाई दिया तो उसने लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया और उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें कैमरा फ्लेश लाईट निकली। इस युवक को पुलिस के हवाले किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने अपना नाम शेंखर पुत्र रूपसिंह निवासी मेनापुरा थाना वैर होना बताया है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।

सरकारीजमीन पर अतिक्रमण करने पर एक गिरफ्तार

करौली| ग्रामीणसरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में मंडरायल तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वारंट जारी किए।

इस पर लांगरा थाना पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में सांतलपुर निवासी देवीचरण पुत्र छोटे मीणा को गिरफ्तार किया गया है।