- Hindi News
- मकान पर तेजाब की बोतल फेंकी, लोगों ने एक को दबोचा
मकान पर तेजाब की बोतल फेंकी, लोगों ने एक को दबोचा
ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक मोटरसाइकिल को पुलिस के हवाले किया, पुलिस भागने वाले युवक की तलाश मे जुटी
भास्करन्यूज . टोडाभीम
उपखंडके गांव नांद कला में बुधवार रात सवा 9 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने एक मकान में तेजाब की बोतल फेंक हमला कर वहां से भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने हमला करने वाले इन दोनों युवकों को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इन ग्रामीणों के एक युवक तो हत्थे चढ़। दूसरा युवक खेतों में खड़ी बाजरे की फसल का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए इस युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में ग्रामीण शिवदयाल मीणा ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नांद कला में मोटरसाइकिल पर दो युवक पहुंचे और शिवदयाल मीणा के मकान से कुछ आगे पहुंच कर इन्होंने मोटरसाइकिल को वापस घुमा लिया और पाटोरपोश मकान के अंदर बैठे शिवदयाल मीणा के परिवार पर तेजाब की बोतल फेंकी। तेजाब से भरी बोतल पाटोरपोश मकान के दरवाजे के पास दीवार से टकराकर वहीं पर गिर गई। ग्रामीण शिवदयाल के हल्ला मचाने पर इन मोटरसाइकिल सवार युवकों को ग्रामीणों ने दोनों ओर से घेर लिया, लेकिन एक युवक खेतों में खड़ी बाजरे की फसल का फायदा उठा कर वहां से भागने में सफल हो गया। ग्रामीणों के हत्थे चढे युवक अखलेश मीणा निवासी तलाईकाबास बेरोज की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की और उसे पुलिस से सुपुर्द कर दिया। इन ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल को भी चकमाचूर कर दिया।
घरपर तेजाब की बोतल फैंक कर हमला करने का मामला दर्ज : गांवनांदकला निवासी शिवदयाल मीणा ने थाने में मोटरसाइकिल सवार युवक कल्ला पुत्र नाहरसिंह मीणा निवासी डूंगरीकाबास पदमपुरा अखलेश मीणा निवासी तलाईकाबास बेरोज के विरुद्ध अपने मकान पर तेजाब की बोतल फेंक कर उसके परिवार पर हमला किए जाने आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह निर्वाण ने बताया कि शिवदयाल पुत्र भजनी मीणा ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ अपने पाटोरपोश मकान में बैठा हुआ था। रात सवा 9 बजे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने तेजाब की बोतल फेंक कर हमला किया। हल्ला मचाने पर ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल सवार इन दो युवकों में से एक अखलेश पुत्र जैलाराम मीणा निवासी तलाईकावास बेर