पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पं. दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलें

पं. दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्टी की मजबूती प्रदान करने का लिया संकल्प

हिंडौन सिटी| भारतीयजनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को यहां भाजपाइयों ने श्रद्धा के साथ मनाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ओर से बताए गए मार्ग पर चलते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। भाजपा शहर मंडल की ओर से कटरा बाजार की अग्रवाल धर्मशाला में नगर अध्यक्ष गिर्राज मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित हुए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष गिर्राज मित्तल, जिला मंत्री हेमेंद्र वशिष्ठ, गोपाल बंसल, मुनीम खां, मदन टीटी, संपत सोनी, विक्रमपाल सिंह, रामेश्वर धाकड़, अजय मित्तल, जीतू चतुर्वेदी आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में चर्चा की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता गोपी उदेइया, रामावतार शर्मा, नासिर खां, नजर खां, लज्जारानी अग्रवाल, पार्षद पुष्पा जैन, मोहनदेई, चांदनी देवी कोली, भगवत धोबी आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ओर से बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कप्तान कपूर चंद शर्मा नीरज चतुर्वेदी ने की। संस्थान के संगठन मंत्री कैप्टन रमेश चंद ने बताया कि जिला मंत्री हेमेंद्र वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभा का संचालन रमेश चंद ने किया। कार्यक्रम में जयप्रकाश पाठक, ओमप्रकाश उदेइया आदि उपस्थित थे।

नादौती|कस्बेमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गिर्राजसिंह राजपूत के निवास पर मनाई।

मरीजोंको बांटे फल : (टोडाभीम)| उपखंडमुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस अवसर पर भाजपाइयों ने अस्पतालों में फल वितरित किए वहीं जीप स्टैंड पर स्थित पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा पदाधिकारियों ने पंडित जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली। जीप स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल जयंती के लेकर गुरुवार को सुबह 10 बजे से ही भाजपाइयों का कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गया था। कार्यालय से रवाना