21 तोपों सेे शोभायात्रा को दी सलामी
प्रभात फेरी निकाली, प्रतिभाओं का सम्मान
हिंडौन सिटी| अग्रवालसमाज समिति की ओर से गुरुवार को अग्रसेन जयंती में समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। जयंती के अवसर पर शोभायात्रा, मोटरसाइकिल रैली, कलश यात्रा, अग्रसेन मेले आदि का आयोजन किया गया। इसके अलावा समाज की आमसभा में समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया।
अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष रामदयाल पटवारी ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरूआत गुरुवार को सुबह 5:30 बजे से कटरा बाजार की अग्रवाल धर्मशाला एवं मोहननगर के आर्यसमाज भवन से प्रभातफेरी निकाले जाने के साथ हुई। इसके बाद सुबह 6:15 बजे पत्थर वालों की धर्मशाला एवं कटरा बाजार की अग्रवाल धर्मशाला में ध्वजारोहण किया गया। बाद में सुबह 7:30 बजे अग्रसेन कन्या कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सुबह 8 बजे कंबलवालों की बगीची से मोटरसाइकिल रैली एवं कलश यात्रा के साथ अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कंबलवालों की बगीची से शुरु होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रसेन कन्या कॉलेज पहुंची। अग्रसेन कन्या कॉलेज परिसर में छप्पनभोग, अग्रसेन मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके अलावा सुबह 11 से सायं 6 बजे तक सहभोज का कार्यक्रम हुआ। दोपहर 2 बजे समाज की आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी श्यामलाल गुप्ता हिंडौन स्लेट वालों ने की।
इस मौके पर स्व. ओमप्रकाश मित्तल स्मृति कोष से समाज के मेधावियों का सम्मान किया गया। आमसभा में महाराज अग्रसेन की माला की भी बोली गई और समाज के भामाशाहों बुजुर्गों का सम्मान किया गया। अग्रवाल समाज के महामंत्री रविंद्र जैतवाल ने बताया कि आमसभा की अध्यक्षता करने वाले समाजसेवी श्यामलाल गुप्ता हिंडौन स्लेट वालों ने 1 लाख 1 हजार रुपए में अग्रसेन महाराज की माला की सर्वाधिक बोली लगाई और इसके अतिरिक्त 1 लाख 11हजार रुपए समाज के लिए सहयोग बतौर दिए। इसी प्रकार समाज के अध्यक्ष रामदयाल पटवारी ने 51 हजार रुपए कैलाश सकरघटा ने 21 हजार रुपए दिए।
श्रीमहावीरजी|अग्रवालसमाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विनोद कुमार गोयल ने बताया कि कृष्णाबाई मुमुक्षु महिलाश्रम से शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो मुख्य बाजारों से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। महिला मंड