अस्पताल के सामने गंदगी
एकऔर समूचे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पिछले एक पखवाड़े से जमा गंदे पानी से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस ओर ना तो पालिका प्रशासन और ना ही उपखंड प्रशासन का ही ध्यान आकर्षित हो पाया है।
कस्बे के बालाजी रोड़ पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पिछले एक पखवाड़े से गंदा पानी जमा है, जिससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बेहद परेशानी उठाकर अस्पताल में पहुंचने की मजबूरी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण आसपास की कॉलोनियों से बहकर आने वाला पानी अस्पताल के सामने जमा हो जाता है जिससे अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। चिकित्सा प्रभारी डा. देवीसहाय मीणा ने बताया कि अस्पताल के सामने जमा गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था अस्पताल सक्षम नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को भी लिखित रूप से अवगत करा दिया है।
^इस संबंध में मुझे आज की सूचना मिली और मंगलवार को अस्पताल के सामने जमा गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करा दी जाएगी। उन्होंने इस समस्या का स्थाई समाधान किए जाने की बात बताई है। -जगदीशप्रसाद, कार्यवाहकअधिशासी अधिकारी
टोडाभीम. कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने जमा गंदा पानी, जिससे मरीजों को आवागमन में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।