पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले िदन 27 िकलो पॉलिथीन जब्त

पहले िदन 27 िकलो पॉलिथीन जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम| कस्बेमें सोमवार को शाम तहसीलदार जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में नगरपालिका की ओर से पॉलिथीन कैरी बैग के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के पहले दिन पालिकाकर्मियों ने 27 किलो कैरी बैग जब्त किए।

कस्बे में सोमवार को शाम पालिका कार्यालय से शुरू किए गए अभियान में पालिकाकर्मियों ने किराना व्यापारी, रेडीमेड स्टोर, ठेले गाड़ियों की जांच की गई। इस अभियान के शुरू होने के कुछ देर बाद ही समूचे कस्बे के व्यापारियों के पास सूचना पहुंच गई जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। इस जांच के दौरान पालिका प्रशासन ने 27 किलो पॉलिथीन कैरी बैग जब्त किए। इस दौरान पालिकाकर्मी हुल्लीराम, हनुमान शर्मा, सुरेश मीणा, कैलाशचंद तहसीलदार के साथ रहे।