पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवद्यालय के बच्चों को बांटी जर्सियां

िवद्यालय के बच्चों को बांटी जर्सियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी

शहरकी जाटव बस्ती के राजकीय माध्यमिक एवं राजकीय प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों को सोमवार को आर्य महिला समाज की ओर से जर्सियों का वितरण किया गया। इन दोनों विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों को जर्सियां वितरित की गईं।

आर्य महिला समाज मोहननगर की कीर्ति आर्य, रमा गुप्ता, मंजू आर्य, सीता आर्य, शांति देवी निठार, मीना आर्य प्रतिभा मित्तल आदि महिलाएं एकत्र होकर जाटव बस्ती के राजकीय माध्यमिक और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां रमेशचंद खानाका वालों की अध्यक्षता में विद्यालयों के 100 बच्चों को जर्सियां वितरित कीं।

प्रधानाध्यापक विशंभरदयाल ने बताया कि इस मौके पर विद्यालय में समारोह आयोजित हुआ। इसमें बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर सतीशचंद जैन कपूरचंद गुप्ता भी उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक ने आर्य महिला समाज की महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

वृद्धोंको कंबल बांटे

टोडाभीम| कस्बेके समीप ग्राम पंचायत सांकरवाड़ा के गांव असरो, भीमपुर, कानेटी, गुर्जरों की ढाणी तथा मकबरा के विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब छात्र-छात्राओं को दिल्ली के जैन ग्रुप की ओर से सरपंच बाबूलाल मीणा ने गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सरपंच ने बताया िक इन विद्यालयों में अध्ययनरत 2 सौ से अधिक छात्रों को गर्म कपड़े वृद्धों को कंबल बांटे गए। गांव मकबरा में आयोजित समारोह के दौरान सरपंच ने अपने संबोधन में कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने बताया कि सर्दी से बचने के लिए गरीब बच्चों को गर्म कपड़े बांटना एक अच्छी पहल है और ऐसे कार्यों में समाज के अन्य लोगों को भी आगे आने की जरूरत है। संस्था प्रधान नाजमीन खानम ने बताया कि विद्यालय में 50 से अधिक बच्चों को जर्सी, स्वेटर तथा अन्य गर्म कपड़े वितरित किए गए। सरपंच ने बताया कि इस ग्रुप की आेर से पंचायत क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में दो सौ से अधिक बच्चों गर्म कपड़े पचास से अधिक वृद्धों को कंबल बांटे गए। ग्रुप के पदाधिकारी ओ.पी. जैन भी मौजूद रहे।