पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बािरश से सकरघटा के एिनकट पर चली चादर

बािरश से सकरघटा के एिनकट पर चली चादर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी

उपखंडक्षेत्र के कई गांवों में रविवार की शाम तेज अंधड़ के साथ आई बारिश से कई स्थानों पर पेड़ टूट गए और खेतों में खड़ी फसल जमीन पर पसर गई। करीब आधा घंटे तक आई बारिश से मौसम खुशनुमा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को सुबह से तेज धूप के कारण लोगों का गर्मी से हाल बेहाल बना हुआ था। सायं करीब 3 बजे आसमान को काले बादलों ने घेर लिया और तेज अंधड़ के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

हिंडौनग्रामीण/शेरपुर | रविवारको सायं अंधड़ के साथ आई बारिश से जगर मार्ग पर एक पेड़ टूटकर मार्ग पर गिर गया। इससे आवागमन ठप हो गया। गांव सकरघटा में एनिकट में चादर चल गई।

ग्रामीण मनोज शर्मा, ओमप्रकाश, दिनेशचंद, राजेन्द्र चौधरी आदि ने बताया कि तेज अंधड़ के साथ आई बारिश से कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। शेरपुर की पुलिया पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। महेश डागुर का ट्रैक्टर भी पेड़ के नीचे दब गया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर पर गिरे पेड़ को हटाया गया। गांव जगर, शेरपुर, जटनंगला, हाड़ोली, रारासायपुर, चिनायटा, खेडी हैवत, ढिंढोरा, बाढ़ करसौली में तेज हवाओं के साथ आई बारिश से खेतों में खड़ी बाजरे की फसल जमीन पर पसर गई। कई खेतों में कटी पड़ी बाजरे की फलियां पानी में डूब गई। इससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा है।

सुबह उमस से हाल बेहाल, शाम को बरखा से राहत

शेरपुरा. गांवसकरघरा के एिनकट पर चली चादर। तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश से कई पेड़ टूट गए और खेत लबालब हो गए।