पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाडला बगीचे के पास मंदिर से हजारों की नकदी पार

पाडला बगीचे के पास मंदिर से हजारों की नकदी पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम| उपखंडके समीपवर्ती पाडला बगीची के पास बालाजी के मंदिर से रात्रि के दौरान चोर हजारों की नकदी पार कर ले गया। इस दौरान मंदिर के बरामदे में सो रहे युवक ने चार को पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर खेतों में खड़ी बाजरे की फसल का फायदा उठाते हुए रफूचक्कर हो गया। इस संबंध में पाड़ला निवासी सुदीप शर्मा ने वहीं के एक युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार को दोपहर आरोपी युवक को नेशनल हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते में नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई राशि भी बरामद की है।

थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह निर्वाण ने बताया कि सुदीप शर्मा निवासी पाडला ने बताया कि उनके मकान के पास स्थित बालाजी के मंदिर में उसके ताऊ पूजा-अर्चना करते हैं। शनिवार को वह मंदिर के बरामदे में सो रहा था कि रात 2 बजे मंदिर कमरे से आवाज सुनकर जागा, वह अंदर जाने लगा, लेकिन इसी दौरान कमरे से निकल कर वहीं का हेमराज निकलकर भागने लगा जिसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग खड़ा हुआ। सुदीप ने उसके विरुद्ध 9 हजार 330 रुपयों को चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। बालाजी चौकी प्रभारी गजानंद शर्मा ने बताया िक रविवार को सूचना मिली िक आरोपी को नेशनल हाइवे 11 की ओर जाते हुए देखा गया है। पुलिस ने गांव भजेड़ा के पास नाकाबंदी की। दोपहर तीन बजे पुलिस ने एक युवक को शक होने पर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हेमराज बताया। तलाशी लेने पर इसके पास से चोरी हुई 9 हजार 330 रुपए भी पुलिस ने बरामद कर लिए।