- Hindi News
- गुर्जरों ने कुरीतियां त्यागने का िनर्णय िकया, िशक्षा पर जोर
गुर्जरों ने कुरीतियां त्यागने का िनर्णय िकया, िशक्षा पर जोर
पंचायत में ये लिए फैसले
गांवनिसूरा के चामुंडा देवी मंदिर के पास रविवार को निसूरा के पांच गांवों के गुर्जर समाज की पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने की। बैठक में उपस्थित हुए पांच गांव निसूरा की हरसाना पट्टी, बीच की पट्टी, बड़ापुरा, आरेज दुब्बी के पंच-पटेलों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने का निर्णय लिया। बैठक में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, कैप्टन हरप्रसाद तंवर, शीशराम बैसला, अतर सिंह एडवोकेट प्रमुख रूप से मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए कर्नल बैसला ने कहा कि समाज के लोगों को अन्य समाजों के साथ चलने के लिए बच्चों को उच्च शिक्षा देनी होगी। कर्ज मुक्त समाज ही सबसे अच्छा समाज है और समाज के लोगों को कुरीतियों से दूर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुरीतियों को त्यागने करने की जो सारंगी 60 वर्ष पहले बज जानी चाहिए, वह सारंगी अब बज रही है। कर्नल बैसला ने 28 सितंबर को टोडाभीम के कटारा अजीजी महापंचायत में आने का न्यौता दिया। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि वे समाज के साथ हैं और समाज के हर निर्णय के लिए सिपाही बनकर समाज के लिए कार्य करेंगे। पंचायत को कैप्टन हरप्रसाद तंवर, शीशराम बैसला, अतर सिंह, कैप्टन सिरमोहर, भीम सिंह, डॉ. प्रद्युम्न, प्रताप सिंह घाटरा ने भी संबोधित किया। मंच संचालन टी.आर. निसूरा ने किया।
बाढ़के मृतकों को श्रद्धांजलि
हिंडौन सिटी| जम्मू-कश्मीरमें आई बाढ़ के मृतकों को अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने रविवार को शोकसभा रख श्रद्धांजलि दी। महासभा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र गुर्जर जिला उपाध्यक्ष गिरीश गुर्जर ने बताया कि उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, खुशी डोई, सुगर सिंह, दिनेश अलीपुरा, सुरजीत बैसला, अजय सिंह गुर्जर मनीष गुर्जर आदि मौजूद थे।
कंजोली. गांवनिसूरा में आयोजित पंचायत में समाज सुधार पर चर्चा करते कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला एवं गुर्जर समाज के लोग।