पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करौली|युवा ब्राह्मणसमाज की रविवार को ब्राहम्ण धर्मशाला में आयोजित होने

करौली|युवा ब्राह्मणसमाज की रविवार को ब्राहम्ण धर्मशाला में आयोजित होने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली|युवा ब्राह्मणसमाज की रविवार को ब्राहम्ण धर्मशाला में आयोजित होने वाली बैठक को पूर्व एसडीआई पुरुषोत्तम उपाध्याय के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण स्थगित कर दिया गया।

मधुसूदन चरौरा ने बताया कि ब्राहम्ण धर्मशाला में उपस्थित युवाओं ने उपाध्याय जी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा बैठक को आगामी रविवार को रखने का निर्णय लिया। इस दौरान बैठक में कपिल शर्मा, श्यामसुन्दर, कृष्णा गुलपारिया, बांकेबिहारी, अभिषेक शर्मा, अक्षय, पवन, कुलदीप, शिवा आदि उपस्थित थे।

हिन्दीदिवस पर संगोष्ठी

हिंडौन सिटी|राजकीय पीजीकॉलेज में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. श्यामलाल मीणा ने की। संगोष्ठी में प्राचार्य मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, समाज सुधारकों और राजनेताओं के मध्य संपर्क और राष्ट्रीय साहचर्य में कारगर भूमिका हिन्दी की रही। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. रंगीलाल ने क्षेत्रीयतावाद और भाषावाद के विषम माहौल में राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए पूरे देश एक सर्वमान्य भाषा के रुप में हिन्दी को अपनाने पर जोर दिया। गोष्ठी का संचालन डॉ. सुरेन्द्र गुप्ता ने किया।

विहिपकी दुर्गा सप्तशती 24 को

करौली| विश्वहिन्दू परिषद के सभी जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक रविवार को दाखा देवी आदर्श विद्या मंदिर में जिलाध्यक्ष इन्द्राज मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभाग मंत्री हरफूल ने हरिप्रसाद गुप्ता को टोडाभीम प्रखंड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की तथा सहमंत्री किशोरी लाल मीणा ने विश्व हिन्दू परिषद की कार्ययोजना एवं प्रचार प्रसार के लिए सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को समझाया। जिलाध्यक्ष एवं सहमंत्री अतर सिंह गुर्जर ने प्रखंड प्रवास की कार्ययोजना ली और सभी को इस कार्य में संलग्न होने का निर्देश दिया। बैठक में 24 सितम्बर को दुर्गा सप्तशती का पाठ, 2 नवम्बर को रक्तदान शिविर 14 नवम्बर को हिन्दू सम्मेलन जिला करौली में करने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में गजानंद शर्मा, कपिल शर्मा दीनदयाल चरौरा आदि ने विचार रखे।

क्रीड़ाशुल्क जमा कराने के निर्देश

हिंडौन सिटी|उपजिला शिक्षाअधिकारी, करौली ने जिले के सभी राजकीय एवं अराजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों के संस्था प्रधानों को वर्ष