पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार्मिक रचनाएं सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

धार्मिक रचनाएं सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम| उपखंडमुख्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित अथाई पर रविवार को सैनी समाज की ओर से एक दिवसीय गोठ दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आधा दर्जन से अधिक दंगल पार्टियों के मेडियाओं ने अपनी स्वरचित रचनाएं सुनाई। इन धार्मिक रचनाओं को सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष ब्रह्मा देवी टी.आर. मीणा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

गोठ दंगल कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पालिका अध्यक्ष ब्रह्मा देवी ने कहा कि गोठ गायन हमारी प्राचीन धार्मिक गायन परंपरा है और इस भौतिक युग में इस प्राचीन गायिकी को जीवंत बनाए रखने में इस प्रकार के कार्यक्रमों का होना बेहद महत्वपूर्ण और आवश्यक है।

इस गोठ दंगल में पावटा के मेडिया दयाल विजयसिंह ने बाबू महाराज की कथा, सेंत के मेडिया अतर सिंह सोहनपाल ने अलाडे की कथा टोडाभीम के मेडिया चतरू खिलाड़ी ने ब्रह्मा जी नगरी पुष्कर की महत्ता की कथा को अपनी रचनाओं में पिरोकर सुनाया जिसे सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।

इस दौरान श्रोताओं ने गायक कलाकारों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि देर उनका उत्साहवर्धन किया। सैनी समाज के पंच-पटेलों ने सभी गोठ दंगल पार्टियों के गायक कलाकारों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।