- Hindi News
- पोल टूटा 11 हजार केवी की िबजली लाइन जमीन पर
पोल टूटा 11 हजार केवी की िबजली लाइन जमीन पर
उपखंडके गांव भंडारी अंदरूनी में स्थित एससी बस्ती में सुबह 6 बजे 11 हजार केवी लाइन का बिजली पोल टूट कर धराशायी हो गया, जिससे बिजली लाइन भी जमीन पर गिरी। इस दौरान वहां पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे गांव में एक बडी दुर्घटना होते-होते टल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि संबंध में अधिकारियों को सूचना देकर लाइन को बंद कराया गया। ग्रामीण राजेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि एससी बस्ती से गुजरने वाली बिजली लाइन का एक पोल रविवार को सुबह 6 बजे टूट कर धराशायी हो गया। बिजली पोल के साथ लाइन भी जमीन पर अा गिरी और लाइन से निकली चिंगारियों से घास ने आग पकड़ ली। लाइन गिरने के दौरान वहां पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी और लाइन कटने के बाद इन ग्रामीणों ने घास में लगी आग पर काबू पाया।
टोडाभीम. गांवभंडारी अंदरूनी में टूट कर गिरा िबजली लाइन का पोल, जिससे घास में आग लग गई।