पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यस्तरीय क्रिकेट में चार चयनित

राज्यस्तरीय क्रिकेट में चार चयनित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीय क्रिकेट में चार चयनित

श्रीमहावीरजी|राज्यस्तरीय क्रिकेटप्रतियोगिता में कस्बे के कमला देवी उच्च माध्यमिक स्कूल के चार छात्रों का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों को पटोंदा गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि पटोंदा के सुमन उच्च माध्यमिक स्कूल में हुई 59वीं जिलास्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में कमला देवी उच्च माध्यमिक स्कूल की टीम उपविजेता रही थी। इस टीम में शामिल रहे खिलाड़ी सतवीर गुर्जर, इस्लाम उद्दीन, हनी कुमार चंद्रप्रकाश मीणा का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए करौली टीम में चयन किया गया है।

कबड्‌डीमें चार खिलाड़ियों का चयन

सपोटरा|ग्राम पंचायतनारौली के राउमावि के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर कबड्डी में चयन हुआ है। प्रधानाचार्य भरतलाल मीणा ने बताया कि हिण्डौन सिटी में गत दिनों आयोजित 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की 59 वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राउमावि नारौली डांग की टीम ने कबड्डी में मौलाना आजाद विद्यालय कराैली को 17 अंकों से पराजित कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। 17 से 21 सितंबर को चित्तौडगढ में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उक्त विद्यालय के पांच खिलाड़ी हरिसिंह माली, रामसिंह मीणा, विकास मीणा तथा महेन्द्र मीणा चयन हुआ है।

फर्जीतरीके से मस्टररोल में नाम

करौली| राप्राविआरामपुरा के प्रधानाध्यापक ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है कि विद्यालय में वर्ष 1999 से कार्यरत शिक्षा सहयोगी हरीप्रसाद माली का फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत कार्मिकों द्वारा मस्टररोल में नाम जाेडकर 51 दिन की उपस्थिति दर्शाकर कार्य जारी होना बता रखा है, जबकि उक्त शिक्षा सहयोगी की निरंतर स्कूल में उपस्थिित दर्ज है। ग्राम पंचायत बहादुर द्वारा जो मस्टररोल में कार्य दर्शाया गया है वह पूर्णतया फर्जी है।

पदयात्राकी तैयारियों पर चर्चा

टोडाभीम| गांवबालघाट में राजराजेश्वरी मां कैलादेवी बीजासनी माता की पंद्रहवीं पदयात्रा के लिए शनिवार को श्री सीताराम जी के मंदिर में आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक रामेश्वर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि इस बैठक में पदयात्रा का आयोजन 27 सितंबर को तय किया गया।

पांचवर्षीय बालिका का अपहरण

हिंडौन सिटी|