ट्रैक्टर-ट्रॉलीपलटी, घास ने बचाई जान
सार समाचार
ट्रैक्टर-ट्रॉलीपलटी, घास ने बचाई जान
टोडाभीम| उपखंडमुख्यालय नहर के उपर चढ़ाई के दौरान पशु चारे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पीछे लुढ़क कर खेतों में पलट गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं भी सवार थी, लेकिन यह महिलाएं घास के ऊपर जाकर गिरी, जिससे इन्हें खरोंच भी नहीं आई। प्रत्येक्षदर्शियों ने बताया कि टोडाभीम-बालघाट रोड पर नोबिस्वा की ओर जाने वाले मार्ग के दूसरी ओर से अपने पालतू पशुओं को ट्रैक्टर ट्रॉली में खेतों से हरा चारा काटकर ला रही थी। इस ट्रैक्टर ट्रॉली में पशु चारा सहित आधा दर्जन से अधिक महिलाएं भी सवार थी। सड़क पार करते समय चालक को सड़क से गुजर रहे एक वाहन को निकालने के प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उसने ट्रैक्टर ट्रॉली से नियंत्रण खो दिया और यह पीछे की ओर लुढ़कती हुई खेतों में जाकर पलट गई। ट्रोली के पलटने के दौरान उसका एक तरफ का डाला कच्ची जमीन में धंस गया, जिससे उसमें सवार महिलाएं घास के ऊपर जाकर गिरी और एक बड़ा हादसा टल गया।
पीड़ितोंको सहायता के लिए केंद्र सरकार की सराहना
हिंडौन सिटी| जम्मू-कश्मीरमें आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए वहां की राज्य सरकार को एक हजार करोड़ का सहायता पैकेज जारी करने के लिए हिंडौन निवासी समाजसेवी दिनेश बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। बेनीवाल ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेना के जवानों द्वारा किया जा रहा बचाव कार्य सराहनीय है। जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शहर के लोग आगे आने लगे हैं और सहायता जुटाने में लोग लगे हुए हैं।
जिलास्तरीय जनसुनवाई में सात परिवाद दर्ज
करौली| कलक्ट्रेटपरिसर स्थित संपर्क आईटी केन्द्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सात परिवाद दर्ज किए गए तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। कलेक्टर जाटावत ने जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसुनवाई के दौरान उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के आमजन अपनी समस्याओं को प्रस्तुत कर सकते हैं। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने अपनी समस्याएं जिला कलक्टर के सामने रखी। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद निष्काम दिवाकर, अति0जिला कलेक्टर अतरसिं