टोडाभीम | ग्रामपंचायत मुख्यालयों पर गुरुवार को उत्सव सा माहौल नजर आया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर सैकड़ों समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित सरपंच आईटी केंद्र पहुंचे और पदभार संभाला। बुधवार को ग्राम पंचायत मातासूला की नवनिर्वाचित सरपंच रेशमा बैरवा, पाड़ला की झूमलता मीणा, भजेड़ा की लेखा शर्मा, धवान की मीना मीणा, नांगलशेरपुर के राकेश मीणा, मंडेरू की सुखदेई, मांचड़ी की कमलादेवी, उरदैन के उदयसिंह, भंडारी की पूनम कुमारी तथा गोरड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच निर्मला मीना ने कार्यभार संभाला। इस दौरान नव निर्वाचित सरपंचों के परिजन तथा ग्रामीण पंच-पटेलों सहित उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।
रानोली . ग्रामपंचायत किरवाड़ा की सरपंच पद पर मीरादेवी निर्वाचित हुई हैं। पूर्व सरपंच अमरुती मीना रिश्ते में मीरादेवी की सास हैं। ग्राम पंचायत भवन में पूर्व सरपंच अमरुती मीना अपनी बहू मीरादेवी को सरपंच पद का चार्ज सौंपते हुए।