पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों की बैठक आज

भाजपाइयों की बैठक आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी | भाजपा देहात मंडल की बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कदम्बकुंज करई में आयोजित होगी। देहात मंडल अध्यक्ष धीरज जाट ने बताया कि बैठक में हिंडौन विधायक राजकुमारी जाटव और सदस्यता अभियान प्रभारी विक्रमपाल जादौन मुख्य रुप से उपस्थित रहेंगे। दूसरी ओर भाजपा शहर मंडल की बैठक शुक्रवार को शाम 3 बजे अग्रवाल धर्मशाला में होगी। यह जानकारी महामंत्री ललित शर्मा ने दी।

सपोटरा| भाजपामंडल की बैठक शुक्रवार अपराह्न 3 बजे मंडल कार्यालय पर बाबूसिंह जटवाड़ी की अध्यक्षता में होगी। इसमें भाजपा के सदस्यता अभियान पर चर्चा की होगी। जिला उपाध्यक्ष गणपत सिंह ने बताया कि बैठक में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

नादौती| नादौतीमें 13 फरवरी को मंडल कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह जीरणा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

टोडाभीम| बालाजीरोड पर भीम पैलेस में शुक्रवार सुबह 11 बजे भाजपा शहर एवं देहात मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक देहात मंडल अध्यक्ष रामगोपाल मीणा की अध्यक्षता में होगी।