पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य सुरक्षा की सूची का विरोध

खाद्य सुरक्षा की सूची का विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली। पंचायत समिति प्रशासन द्वारा खाद्य स़़ुरक्षा के तहत जिला रसद अधिकारी को भेजी गई सूची का गुरुवार को नवनिर्वाचित सरपंचों ने विरोध किया। पंचायत समिति कार्यालय में पहुंचे कई सरपंचों ने इस संबंध में अपना विरोध दर्ज कराते हुए इस सूची को ग्राम सभा में अनुमोदन करने के बाद भिजवाने की मांग की है।

पंचायत समिति सचिवों द्वारा पंचायत क्षेत्रों की खाद्य सुरक्षा की सूची जिला रसद अधिकारी के पास भिजवाए जाने की सूचना पर गुरुवार को 12 से अधिक नवनिर्वाचित सरपंच पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे अौर सूची को ग्राम सभा में अनुमोदन के बिना नहीं भेजने की मांग कर विरोध दर्ज कराया।
नांगल शेरपुर सरपंच राकेश मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा पूर्व की सूची में 30 प्रतिशत की कटौती कर खाद्य सुरक्षा की सूची मांगी गई है, जो पंचायत सचिवों द्वारा अपने स्तर पर बनाकर भेजी जा रही है। इन सरपंचों ने पंचायत समिति प्रशासन से सूची को ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद ही भिजवाए जाने की मांग की है।

विकास अधिकारी विक्रमसिंह गुर्जर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा की सूची का ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं में अनुमोदन किए जाने के बाद ही भेजा गया था। क्षेत्र की कुछ ग्राम पंचायतों की सूची में आई त्रुटियों को दुरुस्त कर भेजा गया है।

भामाशाह शिविर मेलागेट स्कूल में लगाया जाए (करौली) : नगर परिषद वार्ड 24 के पार्षद विजय जाटव ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर वार्ड 24 में लगने वाले भामाशाह शिविर को चटीकना के राउप्रावि नं. 4 मेला गेट में लगाने की मांग की है। जाटव ने बताया कि कुछ अध्यापक शिविर को अन्य स्थान पर लगवाना चाहते हैं। वहां वार्ड के बुजुर्ग लोगों को खासी परेशानी होगी।